Wednesday, August 30, 2017

मीना की मसखरी 😂😂

मीना की मसखरी 😂😂


भक्तों की टेलमटेल
पहुंचा बाबा जेल
भय ,झूठ,पाखंड का
ख़त्म हुआ अब खेल


ख़त्म हुआ अब खेल
निकला झूठा डेरा
बाबा के ठाट-बाट में
दुष्कर्मों का फेरा

दुष्कर्मों का फेरा
बाबा हुआ उदास
सिरसा का राजमहल
न आया उसको रास

न आया उसको रास
अब तो चेत जाओ
ढोंगी निकला बाबा
भक्तों तालियां बजाओ

भक्तो तालियां बजाओ
छोड़ो अंधविश्वास
ऐड़ा भी न डालेगा
अब बाबा को घास

अब बाबा को घास
डालो देख -भाल को
बाबा जेल पहुंचा  
पूरे बीस साल को।


(मीना पांडेय )

11 comments: