Saturday, August 26, 2017

रंगमंच कार्यशाला




उत्तराँचल भ्रातृ समिति के तत्वाधान में शालीमार गार्डन एक्स (गाजि) में विगत रविवार को रंगमंच कार्यशाला श्रंखला की चौथी कड़ी श्री राकेश शर्मा के नेतृतव में संपन्न हुई।  राकेश शर्मा जिनकी रंगमंच की शुरुआत सन १९८३  से दिल्ली की जानी- मानी रंगमंच कलाकार श्रीमती मोहनी माथुर जिन्होंने कई फिल्मो जिसमे मकड़ी, हे राम सहित कई टी वी धारावाहिकों में कार्य किया है, के सानिध्य में शुरू हुआ। वर्तमान में राकेश शर्मा हिंदी एकेडमी, साहित्य कला परिषद व सी. सी. आर. टी. के साथ कार्य कर रहे हैं.

रंगमंच की इस कार्यशाला में बच्चों को दृश्य बंधन पर कार्य कराया गया व किसी चरित्र का अभिनय कैसे किया जाय इन बारीकियों में प्रशिक्षण दिया गया जैसे बाप-बेटा, दादी-पोता, चोर-पुलिस आदि पर संवाद व प्रतिक्रिया इत्यादि प्रमुख रही.


4 comments:

  1. बहुत अच्छा , आप सभी लोग को धन्यवाद और आप सभी लोगों की मेहनत रंग लाएगी ,

    ReplyDelete
  2. रंगमंच कार्यशाला की इस पहल के लिए राकेश शर्मा जी व व्यवस्थापक टीम को बधाई एवं शुभकामनाऐं।

    ReplyDelete