मित्रों सोयाबीन के आकार के दानें मगर चटक काले रंग की भट की दाल मुख्यतः उत्तराखंड के क्षेत्रों में पायी जाती है। वहां पर इसकी (चुड़काणी) एक तरह की दाल व् डुबके ( इसे पीसकर) बनाये जाते हैं। आज हम आपके लिए पौष्टिक भट की दाल का स्वादिष्ट हलवा लेकर आये हैं। पढ़िए और जरूर बनाकर खाइए और खिलाइए और हमें भी बताइये कैसा लगा।
भट की दाल का हलवा
आवश्यक सामग्री -
1 कप भट की दाल
1 /2 कप दूध
1 /2 कप दूध की मलाई
4 चम्मच घी
4 -5 छोटे टुकड़े चुकंदर के
इलायची पाउडर
चीनी स्वादानुसार
बनाने की विधि -सबसे पहले भट की दाल को 10 मिनट के लिए उबाल लें। अब अच्छे से उसको 2 -3 बार साफ़ पानी से धोएं जब तक उसके छिलके निकल न जाएँ।
अब भट की दाल सहित सभी सामग्री को मिक्सी में पीस लें। फिर एक कड़ाई में घी गर्म कर सारी सामग्री को धीमी आँच में भून लें। अब बीच -बीच में थोड़ा -थोड़ा घी हलवे में डालते रहें। हलवा अच्छे से पक जाये तो उसको सुगंध आने लगती है। अब आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला लें।
काजू व् किशमिश से सजाकर गरमा -गर्म परोसे।
गायत्री घुघत्याल


बहुत अच्छा ,
ReplyDeleteSurely we will try. 🙏
ReplyDeleteगजप ..
ReplyDeleteगजप ..
ReplyDeleteवाह,आज ही बनाती हू।धन्यवाद
ReplyDeleteNice recipe..
ReplyDeleteSuperb
ReplyDelete